मनासा। रविवार को दोपहर 1 बजे ग्राम चौकड़ी से झरनेश्वर महादेव तक सड़क का सांसद सुधीर गुप्ता और क्षेत्रीय विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने लोकार्पण किया।
सालो से चौकड़ी से झरनेश्वर महादेव तक पहुंचने के लिए सड़क की मांग की जा रही थी। परिणाम स्वरूप विधायक मारू के प्रयास से सवा तीन किलोमीटर तक तीन करोड़ 29 लाख 81 हजार की लागत से डामरीकरण सड़क का निर्माण किया गया।
जिसका सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक मारु ने लोकार्पण किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, सज्जन सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष नीमच, कैलाश पुरोहित मंडल अध्यक्ष, डॉक्टर सीमा अजय तिवारी नगर परिषद अध्यक्ष मनासा सहित कई पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद रहे।