BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 4:58 pm
NEWS : सद्भभावना मंच ने केरल के राज्यपाल का किया अभिनंदन, देश धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं पर हुई चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। सद्भभावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए डॉ अर्ज़ुन मुंदडा एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश संयोजक आबिद शेख एवं संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा केरल के राज्यपाल का माल्यार्पण व ऊपरना ओड़ा कर स्वागत किया एवं चित्तौड़गढ़ किले की तस्वीर भेंट की गई। डाक्टर सुशील मेहता एवं रमेश मेहता ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच व भारतीय सद्भभावना मंच के कई कार्यकर्ताओं ने भी माल्यार्पण कर स्वागत किया। 
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी पार्टी धर्म, जाति, राष्ट्र प्रेम से बड़ी नहीं होती है और सबसे पहले हम एक इंसान है। राष्ट्र धर्म सर्वोपरि होता है हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। अर्जुन मुंदडा ने राज्यपाल को अपने पुत्र की शादी के लिए निमंत्रण दिया। डाक्टर मेहता ने नेपाल की यात्रा पर जाने से पहले राज्यपाल से भेंट की व बताया कि लंपी वायरस जो कि नेपाल में बहुत फैला हुआ है उस संदर्भ में मेहता आज ही नेपाल यात्रा पर जा रहे हैं उसके बारे में जानकारी दी। रमेश मेहता ने राज्यपाल से आशीर्वचन हेतु आग्रह किया जिस पर सभी सदस्यों को देश धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं पर चर्चा की। 
इस दौरान आबिद शेख, हाजी गुलाम शादीक, इकबाल हुसैन, नदीम अहमद, युसूफ मिर्जा, जुल्फिकार, शशि झँवर, मोहम्मद हुसैन, सुशील मेहता, राजमल छिपा, नरेंद्र सिंह, वैभव, सुनील कुमार, भरत, आदित्य, राजेश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। सीए डॉ अर्जुन मुंदडा ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE