BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 3:23 pm
REPORT : सहकारी सम्मेलन का आयोजन, कलेक्टर ने रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण व स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

विदिशा। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के मुख्य आतिथ्य में इफको द्वारा विदिशा के भंडारी पैलेस में सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स बैंक भोपाल के प्रबंध निदेशक पीएस तिवारी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एपेक्स बैंक भोपाल के वरिष्ठ महाप्रबंधक केटी सज्जन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय सिंह उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में परिचर्चा के दौरान इफको भोपाल के उपमहाप्रबंधक आरके एस राठौर ने इफको के नवाचार नैनो उर्वरकों महत्व, कार्यविधि एवं उपयोग के संबंध में तथा इफको के उपमहाप्रबंधक डीके सोलंकी ने इफको के अभिनव उत्पाद जल विलेय उर्वरकों एवं विशिष्ट उत्पादों के महत्व एवं उपयोग के अलावा राज्य विपणन प्रबंधक इफको प्रकाश पाटीदार ने उक्त उत्पादों के विक्रय पश्चात उपस्थित समिति प्रबंधकों को समितियों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने जिले की समस्त समितियों को रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण, मानवों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए नैनो उर्वरकों के विक्रय एवं उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया। एपेक्स बैंक भोपाल के प्रबंधक संचालक पीएस तिवारी के द्वारा समितियों को और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से इफको के उत्पादों को कृषक उन्मुखी उचित दर एवं उच्च गुणवत्ता युक्त बताते हुए कृषि एवं सहकारिता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया तथा एपेक्स बैंक भोपाल के महाप्रबंधक केटी सज्जन द्वारा सहकारी समितियों को व्यवसायिक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु आधुनिक एवं गैर अनुदानित उत्पादों के विक्रय हेतु प्रोत्साहित किया। 
अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे अविनाश खरे मुख्य प्रबंधक इफको विदिशा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त सहकारी सम्मेलन में जिले के समस्त सहकारी समितियों के विक्रय सहायकों, समिति प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं शाखा प्रबंधकों सहित लगभग 380 प्रतिभागियों ने सहभागिता निभाई। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE