देवास। जिले के नेमावर थाने पर पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की रविवार दोपहर को एक हादसे में मौत हो गई। गम्भीर अवस्था में उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में दौरे पर गए टीआई वास्कले को जामनेर नदी पर बने स्टॉप डेम में एक लाश होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर वास्कले ने पानी में कूदकर उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। उसके बाद उन्होंने दोबारा नदी में कूदकर शव को निकालने का प्रयास किया। लेकिन इस बार खुद टीआई वास्कले ही वहां फंस गए। उसके बाद वहां मौजूद जवानों और ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हरदा रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।