नीमच। शहर सहित जिलेभर में आज रविवार को रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। नीमच जिला मुख्यालय पर भी रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद पुनः धूप खिल आई। इसके कुछ अंतराल बाद एक बार फिर आसमान में बादलों ने डेरा डाला और झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। दोपहर 2.30 बजे शुरू हुई बारिश करीब 3.30 तक जारी रही। इसके बाद हल्की बारिश होती रही। झमाझम होने से मौसम खुशनुमा हो गया और नागरिकों को भी तेज गर्मी व उमस से निजात मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।