इन्दौर। अध्यक्ष एमपीएसईडीसी भोपाल शैतान सिंह पाल ने आज इंदौर के जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, ई दक्ष केंद्र एवं विभिन्न आधार केंद्रों का निरीक्षण किया । इस दौरान शैतान सिंह ने जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक अतुल दुबे एवं ई-गवर्नेंस टीम से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली।