भोपाल। पिछले एक सप्ताह से चल रही नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल रविवार को खत्म हो गई है। हड़ताल खत्म करने के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग से मिले। उन्होंने नर्सिंग ऑफिसरों की मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया है। आज से ही नर्सिंग ऑफिसर फिर से अपने काम पर लौट जाएंगे।
आपको बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर में नर्सिंग ऑफिसरों की हड़ताल 12 जुलाई से चल रही थी। ये हड़ताल रविवार को खत्म हो गई है, अब पूरा स्टॉफ फिर से काम पर लौट गया है, ताकि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।