इन्दौर। जिले में आयुष विभाग द्वारा मलेरिया की रोकथाम के लिये निःशुल्क होम्योपैथिक दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। विभाग द्वारा अभी तक जिले के लगभग 14 हजार नागरिकों को मलेरिया से प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिये होम्योपेथिक दवा वितरित की गई।
जिला आयुष अधिकारी डॉ हंसा बारिया ने बताया कि विकासखण्ड स्तरीय टीम बनाकर आशा कार्यकर्त्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के सहयोग से घर-घर जाकर औषधी का वितरण किया जा रहा है। डॉ. सोनम तिवारी महू, डॉ. पुष्पा गोथवाल सांवेर, डॉ. लुबना परवीन सैयद इंदौर, डॉ. पूजा पटेल देपालपुर, डॉ. रीना पाटीदार मानपुर द्वारा भी विकासखण्ड स्तर पर दवा वितरित की जा रही है। आयुष विभाग के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल के सहयोग से 21 एवं28 जुलाई को को भी पूरे प्रदेश में एक साथ अभियान आयोजित किया जायेगा।