इन्दौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर जिले के तलावली चांदा कांकड में दो बच्चों के डूबने की घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना प्रदान की है। सिलावट ने कलेक्टर इंदौर से चर्चा कर दोनों प्रकरणों में 4 चार लाख रुपया की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इंदौर कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने और सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाने पर चर्चा भी की।