BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2023, 5:30 pm
REPORT : आयुष विभाग ने धुलकोट और डोंगरगांव में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, छात्रावास के बच्चों और ग्रामीणों को दी दवाईयां, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ वासुदेव आसलकर के मार्गदर्शन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय धूलकोट ने शनिवार को सीनियर अजजा बालक छात्रावास व नवीन अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास धूलकोट में निशुल्क आयुर्वेद रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएस बडोले ने 91 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं शिविर के दौरान अनेक छात्रों को चर्म रोग भी पाया गया उनका भी उपचार कर निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरीत की गई। सभी छात्रों को रोग प्रतिरोधक होम्योपैथिक ओषधि आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण भी किया गया। ज्वार बाजरा आदि मोटे अनाज की उपयोगिता एवं उनके लाभ बताये गये। साथ ही वर्षा जनित संक्रामक रोग मलेरिया, डेंगू, डायरिया आदि रोगों से बचाव की सलाह दी गई। शिविर संचालन में गोविंद डाबर, कविता ठाकुर, संतोष मंडलोई, छात्रावास अधीक्षक पंकज मुजाल्दे एवं परसराम चौहान का विशेष सहयोग रहा।         

इसी तरह शासकीय आयुर्वेद औषधालय ठिबगांव ने ग्राम डोंगरगांव में शनिवार को निःशुल्क आयुर्वेद रोग निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 58 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क आयर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में कम्पाउंडर मनीष वर्मा, दवासाज अनिल गिरि गोस्वामी, किशोर यादव उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE