बडवानी। ग्लोबल ऑपर्च्युनिटी यूथ नेटवर्क, बड़वानी के अंतर्गत ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन एवं एमपीएसआरएलएम द्वारा नारी अधिकार केंद्रों के माध्यम से बड़वानी में युवा उद्यमियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे बड़वानी के सातों ब्लॉक के युवाओं ने भाग लिया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को उद्यम से जोड़ना और उनके उद्यम को आगे बढ़ाने और उद्यम में आने वाली चुनौतियों में सहायता करना। जिसमे सरकारी विभागों से बैंक के एलडीएम, चीफ बैंकिंग ऑफिसर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से ब्रांच मैनेजर और एसआरएलएम योगेश तिवारी ने युवाओं को उद्यम को बैंक से मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया गया।