कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने माह जून- 2023 में विभिन्न कार्यालयों से सेवानिवृत्त हुए 38 शासकीय सेवकों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को पीपीओ वितरित किये। इस दौरान उन्होंने सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों को शाल- श्रीफल भेंट कर स्वस्थ एवं सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनायें दी।
इस दौरान शैलेश गुप्ता जिला पेंशन अधिकारी, वेद कुमार डोंगरे सहायक पेंशन अधिकारी, अभय कुजूर सहायक कोषालय अधिकारी, दीपिका सोनी सहायक पेंशन अधिकारी एवं बलदेव सिंह बहेलिया सहायक ग्रेड 02 का विशेष योगदान रहा।