BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा चुनाव के में मतदान का प्रतिशत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के लिये मतदान मशीनों को.. <<     VIDEO NEWS: देवास के बागली तहसील में राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : जिला कलेक्टर के निर्देश पर महेश्वर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-27 के.. <<     KHABAR : चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के निर्वाचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: यूपी में गर्मी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ा,.. <<     VIDEO NEWS: एमपी के इस जिले में मतदाता जागरूकता के.. <<     REPORT : लोकसभा निर्वाचन के तहत जारी हुआ आदेश, अब.. <<     VIDEO NEWS: शूटिंग के लिए अजमेर पहुंचे अक्षय कुमार,.. <<     KHABAR :  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता के.. <<     KHABAR : ग्रिड में लगी आग, रातभर कार्य कर कम अवधि.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वेस्टर्न.. <<     KHABAR : लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने की.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प युवा संगठन का प्रशंसनीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 9:55 am
HOROSCOPE TODAY : मेष और वृषभ समेत इन 5 राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल-  
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे बाद में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको पिताजी से डांट भी खानी पड़ सकती है।

वृष दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपके उस धन के वापस आने में मुश्किल होगी। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल-
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। आपको कोई उपहार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मन की इच्छा की पूर्ति होने से ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप व्यस्त रहने के कारण अपने जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही कोई निर्णय ले। आपको आज अक्समात बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों में वृद्धि करने से बचना होगा, नहीं तो आप उनके लिए कुछ भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। व्यवसाय की योजना मे आज आपको सफलता मिलेगी और आपकी बचत की योजना पर भी आप ध्यान लगाएंगे, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारियों में लगे हैं, उन पर आज कुछ विराम लग सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल-
आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा क्योंकि आज उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकता है, जिससे उनके छवि  खराब हो सकती है। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा और किसी को धन उधार देने से बचें, लेकिन आप अपनी जरूरतों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे आपका मनोबल भी ऊंचा होगा। माता पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। भाई  बहनों के साथ व सहयोग से बिजनेस की किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे और इसका असर आपके बिजनेस पर भी पड़ सकता है। आप कोई डिसीजन जल्दबाजी में ले सकते हैं, जो बाद में आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी को पार्टनर बनाने से बचें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल- 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके साख व सम्मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपके मित्रों की संख्या में भी  इजाफा होगा, जिसके लिए आपको काफी भागदौड़ करनी होगी, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो समस्या आ सकती है। यदि आपको कोई रोग सता रहा था, तो उसमें ढील ना बरते। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान की जरूरतों का आप पूरा ध्यान दे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर यदि लंबे समय से चिंतित चल रहे थे, तो आपकी चिंता आज दूर होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका पैसों से संबंधित कोई मामला यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, लेकिन घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप अपने परिजनों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने घर के रखरखाव आदि जरूरत की आवश्यकताओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। मित्रों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने रोजमर्रा के कामों को छोड़कर इधर-उधर के कामों का ध्यान रखेंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं और विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके लिए शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, नहीं तो वाहन की अक्समात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप अपनी सीमित आय होने के कारण खर्च को करने में संकोच करेंगे, जिसमें आपको समस्या आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आप लगे रहेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य होंगे। व्यापार में प्रगति करते देख आज आपको प्रसन्नता होगी। मित्रों व परिजनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल-
आज का दिन आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी और जीवनसाथी को यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है और आपको परेशानियां अधिक रहेगी। आप अपनी किसी संपत्ति को खरीदने या बेचने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और काम अधिक होने के कारण आपको भागदौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप अपने खर्चों पर ध्यान ना दें, नहीं तो बाद में समस्या आ सकती है।

मीन दैनिक राशिफल- 
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ लेने से प्रसन्न रहेंगे और व्यापार के कामों को लेकर आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। विवाहित जीवन में यदि कुछ समस्याएं लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो उनसे भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नही तो वह गलत भी हो सकती है। आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE