BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:06 am
BIG REPORT : मंत्री सखलेचा ने विकास पर्व के तहत सुवाखेडा व बरखेडा कामलिया में दी विकास कार्याे की सौगात, बोले- डिजिटल शिक्षा से सभी छात्र-छात्राएं आत्‍मनिर्भर बनेंगे

Share On:-

नीमच। डिजिटल शिक्षा के माध्‍यम से जावद क्षेत्र के हर एक छात्र-छात्रा को आत्‍मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत आंगनवाडी केंद्र के बच्‍चों के लिए भी डिजीटल शिक्षा खेल-खेल में शिक्षा की व्‍यवस्‍था की गई है। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने जावद क्षेत्र के गांव सुवाखेडा में विकास पर्व के शुभारंभ अवसर पर दस लाख रूपये के लागत से नवनिर्मित सीएएलएफ भवन के लोकार्पण, 14 लाख रूपये के लागत की सुवाखेडा से महेशपुरिया तक की सुदूर सडक एवं 14 लाख रूपये लागत की सुवाखेडा पुलिया निर्माण कार्य तथा 10 लाख की लागत से विभिन्‍न गलियों में सीसी, सडक, एक नाली निर्माण कार्याे के शिलान्‍यास समारोह को सम्‍बोधित करते हुए कही।

इस मौके कलेक्‍टर दिनेश जैन, सचिन गौखरू, श्‍याम काबरा, जयप्रकाश पाण्‍डला, सुखलाल सेन, सरपंच इंदिरा यादव सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, एसडीएम शिवानी गर्ग भी उपस्थि‍त थी।

विकास पर्व के शुभारंभ समारोह को सम्‍बोधित करते हुए मंत्री सखलेचा ने कहा कि पंजीकृत श्रमिक परिवारों की महिलाओं को निरूशुल्‍क सिलाई मशीने प्रदान की जायेगी। उन्‍होने कहा कि जिनके पास अभी तक श्रमिक कार्ड नहीं है, वे अपना श्रमिक कार्ड अवश्‍य बनवा लें। मंत्री सखलेचा ने सुवाखेडा के अम्‍बुनाथ कालबेलिया को स्‍वैच्‍छानुदान से पच्‍चीस हजार रूपये की तत्‍कालीक आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्‍होने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि सुवाखेडा में डोम का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी।

मंत्री सखलेचा ने ग्राम बरखेडा कामलिया में 7.80 लाख की लागत से नवनिर्मित आंगनवाडी भवन का लोकार्पण किया और 10 लाख की लागत से बनने वाले नवीन स्‍टापडेम का भूमिपूजन किया। मंत्री सखलेचा ने बरखेडा कामलिया में महिलाओं से संवाद करते हुए क‍हा कि लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहना योजना के तहत बहनाओं के खाते में दो किश्‍ते जमा हो गई है। इस राशि को बढाकर धीरे-धीरे तीन हजार रूपये तक किया जावेगा। उन्‍होने कहा कि घरेलु गैस सिलेण्‍डर की राशि भी कम करने पर विचार किया जा रहा है। उन्‍होने ग्रामीणों की मांग पर गांव बरखेडा कामलिया में नई आबादी में निर्मित पुराने आवासीय मकानों के लिए नवीन आबादी घोषित कर भू-अधिकार पत्र प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने कहा कि सभी आवासीय भूमिहीनों को भूखण्‍ड के अधिकार पत्र प्रदान किए जावेंगे। मंत्री सखलेचा ने आंगनवाडी केंद्र में उपलब्‍ध सुविधाओं के बारे में चर्चा कर जानकारी प्राप्‍त की। इस मौके पर सरपंच नरेशचंद्र पाटीदार, जनपद सीईओ आकाश धार्वे, तहसीलदार देवेंद्र कछावा, जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्‍या में महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थि‍त थे।

प्रारंभ में मंत्री सखलेचा ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कन्‍याओं का पूजन भी किया तथा विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण एवं शिलान्‍यास भी किया।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE