BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:07 am
HARIYALI AMAVSYA- सरवानिया में चारभुजानाथ बने राजा, झुले में झुलते बजाई बांसुरी तो नागदेवता लिपटे भोलेनाथ से, अद्भुत चमत्कार, भक्त हुए निहाल, पढ़ें दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानिया महाराज। शहर के चारभुजानाथ का दरबार आज प्यारा सजा है। हरियाली अमावस्या पर रुटीन श्रृंगार में बदलाव कर आज गढ़बोर के श्याम श्री चारभुजानाथ को आकर्षित करने वाला वाघा धराया गया है। इस रुप में हजार हाथ वाले श्री हरिविष्णु एक राजा नजर आ रहे है। वो मनमोहक अंदाज में झुले में झुलते हुए बांसुरी वादन करते दिखाई दे रहे है। ये देख श्री नाथ के भक्त निहाल हो गये। 
शहर के चारभुजानाथ को इस अंदाज मे देख भक्तों की बल्ले बल्ले हो गई है। पंण्डित मधुसूदन मोहनदास बैरागी और दिनेश मकवाना लाला भाई ने भगवान को ये आकषर्क वाघा धराया। इसके साथ ही सावन के पवित्र सोमवार पर चारभुजा मंदिर मे विराजमान श्री भोले बाबा के स्थान पर साक्षात नागदेवता ने दर्शन दिये और बाबा से लिपट गये। कुछ समय के लिए चमत्कारी रुप से प्रकट होकर नागदेवता वापस अद्रश्य हो गए। इस दौरान एक दो भक्त लोगों ने नागदेवता के विडियों और फोटो तो लिए लेकिन मोबाइल मे नजर नहीं आये। जो चमत्कार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE