नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में प्रति सोमवार को होने वाली ई-जनसुनवाई 17 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगी। अचानक कलेक्टर की ई-जनसुनवाई स्थगित होने से नागरिकों को अपनी समस्या के समाधान के लिए अब और इंतजार करना पड़ेगा। संभवतः आगामी ई-जनसुनवाई में ही नागरिकों की समस्या का समाधान हो पाएगा।