BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:15 am
KHABAR : एक वर्ष के पौधों का मनाया अनोखा जन्मोत्सव, तहसील स्तरीय आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी एकत्रित, पढ़े खबर  

Share On:-

खरगोन | नगर के गवला रोड़ स्थित समर्पण गिरि (पितृ पर्वत) पर पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की वर्षगांठ स्वरूप उनका प्रथम जन्मोत्सव एवं तरूपुत्र मिलन समारोह का आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया। इस तहसील स्तरीय आयोजन में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी एकत्रित हुए। कार्यक्रम को गायत्री धाम सेंधवा के वरिष्ठ गायत्री साधक एवं गौ सेवक पंडित मेवालाल पाटीदार ने विशेष रूप से संपन्न कराया। उल्लेखनीय है कि इस पितृ पर्वत पर पिछले वर्ष हरियाली अमावस्या के मौके गायत्री परिवार ने आमजन के सहयोग से 2100 पौधों का सफल रोपण किया था। आज सभी पौधे भली भांति विकसित होकर हरियाली से आच्छादित हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक सचिन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पप्पू सोनी, डॉ. शिरीष जायसवाल, भूतपूर्व विधायक आत्माराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर, युवा समाजसेवी प्रकाश पाटीदार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम को विधायक सचिन यादव, आत्माराम पटेल, राजेन्द्र सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन तहसील समन्वयक मनोज यादव ने किया। आभार प्रदर्शन गायत्री गायत्री शक्तिपीठ के युवा ट्रस्टी प्रवीण यादव ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE