देवास | जिले के नेमावर थाने पर पदस्थ टीआई राजाराम वास्कले की रविवार को नदी में डूबने से मौत हो गई दरअसल उन्हें जामनेर नदी पर बने स्टॉप डैम मैं एक लाश होने की सूचना मिली थी उन्होंने पानी मैं कुद कर उन्हें निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उसके बाद फिर उन्होंने उस शव को निकालने का प्रयास किया इस बार वह वहां फंस गए उसके बाद वहां मौजूद जवानों और ग्रामीणों उन्हें रस्से की मदद से उन्हें निकाला और अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें हरदा जिला अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही आपको बता दें जब टीआई के पार्थिव शरीर को अपने घर निवास ठीकरी के ग्राम कोयड़िया ले जा रहे थे। तो कसरावद नगर थाना के स्टाफ जवानों एवं नगर वासियों ने विजय स्तंभ चौराहे पर श्रद्धांजलि देकर पुष्पांजलि अर्पित की। बताया जा रहा है कि नगर थाना प्रभारी रोमड़े के साले थे।