BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:29 am
KHABAR : झरनेश्वर महादेव की राह हुई आसान, 329.81 लाख से बनी 3.22 किमी लंबी सड़क का विधायक मारू ने किया लोकार्पण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश भर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकास पर्व मनाया जा रहा है। मनासा में विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू ने रविवार को ग्राम पंचायत चौकड़ी स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर झरनेश्वर महादेव के दर्शन अभिषेक कर विकास पर्व का शुभारंभ किया। इस दौरान 3 करोड़ 29 लाख 81 हजार की लागत से बनी 3.22 किमी लंबी सड़क का लोकार्पण भी किया। विकास पर्व के दौरान गांव गांव और शहर में विभिन्न विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर नागरिकों से जनसंवाद किया जाएगा और सरकार की उपलब्धिया बताई जाएगी। 

झरनेश्वर महादेव नीमच जिले ओर मनासा विधानसभा का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां बारिश के दिनों में विशाल झरना चलता है, जि‍से देखने दूर-दूर से लोग आते है। प्राकृतिक रूप से बहता यह झरना बहुत सुंदर और मनमोहक है। विधायक मारू ने श्रृद्धालुओ की सुविधा के लिए झरनेश्वर महादेव में डामरीकृत सडक का लोकार्पण किया। इस मौके पर कैलाश पुरोहित, अजय तिवारी, नरेंद्र मालवीय, मदन लाल रावत, श्याम वसीटा, एसडीएम मनासा पवन बारीयाआदि उपस्‍थि‍त थे। मारू ने ग्रामीणों को बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि झरनेश्वर महादेव को पर्यटक रूप में विकसित किया जाएगा। इसे पर्यटन विभाग में शामिल करने हेतु भी हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE