BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:48 am
KHABAR : नियमितीकरण की मांग एवं वेतन विसंगतियों के संबंध मे मुख्यमंत्री के नाम विधायक को दिया ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मिनी कार्यकर्ता सहायिका संघ के पदाधिकारी द्वारा देवास विधायक गायत्री राजे पवार के आनंद पैलेस पर सभी सहायिका,मिनी कार्यकर्ता पहुंची। विधायक को अवगत कराया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता के मानदेय में बढ़ोतरी 11 जून को की गई थी, जिसमें मिनी कार्यकर्ता, सहायिका के लिए 1500 की घोषणा की थी जिसमें संचनालय से आदेश में 750 का ही आदेश निकाला गया, जबकि घोषणा 1500 की हुई थी। इस विसंगति को लेकर विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाए। मुख्यमंत्री की योजनाएं लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना योजना को शत प्रतिशत करने में आंगनवाड़ी कर्मचारी मुख्य कड़ी है। ज्ञापन में मांग की गई कि मानदेय में हुई विसंगति को ध्यान में रखकर मानदेय बढ़ाया जाए। विधायक गायत्री राजे द्वारा आश्वासन दिया गया इस विसंगति को दूर करने के लिए दो दिवस का समय चाहिए मैं भोपाल संचनालय में बात करती हूं एवं मुख्यमंत्री  के संज्ञान में लाती हूं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रंजना राणा, उपाध्यक्ष रानी सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रुकमणी यादव, संभाग अध्यक्ष जरीना खान, सोनू जाधव, कुंता बैरागी सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका, मिनी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE