BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 11:56 am
KHABAR : जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्रों का भ्रमण, शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से भी की मुलाकात, शिक्षकों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान शासकीय स्कूल के विद्यार्थियों से मुलाकात की। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़ावली, शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंतर वेलिया एवं भील सेवा संघ द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय किशनपुरी झाबुआ में कक्षा में पढ़ रहे बच्चो से मुलाकात कर पढ़ाई के बारे पूछा। स्कूली विद्यार्थियों से स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित शिक्षको को विद्यालय में उचित प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेड़ावली में पीएचई विभाग को पानी के स्त्रोत में फ्लोराइड की जांच हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मेघनगर और अंतरवेलिया के बीच स्थित पुल पर लाल पानी का निरीक्षण कर पीएचई विभाग को पानी की जांच के निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE