झाबुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय समय से विकास पर्व एवं स्कूल चले हम और लैपटॉप वितरण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक प्रदेश के समस्त जिलों में विकास पर्व मनाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत समस्त शासकीय शालाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । स्कूल के पूर्व छात्रों को भी स्कूल की व्यवस्थाएं देखने को कहा गया। समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिले से कलेक्टर तन्वी हुड्डा सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव एवं संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे।