BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 12:17 pm
BIG NEWS : अल सुबह का वक्त और वंदे भारत ट्रेन, जैसे ही निकली भोपाल के लिए तो रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़े सरकारी वाहन, यात्रियों में मची अफरा तफरी, पढ़े खबर     

Share On:-

भोपाल। रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच में सोमवार सुबह आग लग गई। आग कोच के नीचे लगे बैटरी बॉक्स में लगी थी। बीना रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन को रोका गया। सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित निकाला गया। फायर ब्रिगेड और रेलवे की टीम 58 मिनट में आग पर काबू पा सकी। सवा तीन घंटे की देरी से ट्रेन रवाना हुई।

20171 वंदे भारत ट्रेन सोमवार सुबह 5.40 बजे रानी कमलापति से रवाना हुई। कल्हार रेलवे स्टेशन से गुजरते समय ट्रेन से धुआं उठता देखा गया। गार्ड के कहने पर लोको पायलट ने बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन खड़ी कर दी। इस समय सुबह के 7.10 बज रहे थे। फायर ब्रिगेड को पहले ही सूचना दे दी गई थी।

C-14 कोच में 36 यात्री थे। टीम ने सुबह 7.58 बजे आग बुझा ली। इसके बाद कोच से बैटरी बॉक्स को अलग किया गया। C-14 की इलेक्ट्रिक सप्लाई बंद कर दी गई। इसके पैसेंजर्स को C-2 में शिफ्ट कर ट्रेन को सुबह 10.19 पर रवाना किया गया। इस बीच ट्रेन में ही पैसेंजर्स को फूड सप्लाई किया गया। कुरवाई केथोरा से रवाना होने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। यहां 10 मिनट चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह, आईएएस अविनाश लवानिया सहित कई अन्य ब्यूरोक्रेट्स और नेता सफर कर रहे थे। घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा लिया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE