BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 12:35 pm
NEWS : 5 साल के बालक पार्थ का श्रीराम स्तुति पर म्यूजिक एल्बम 19 जुलाई को होगा रिलीज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ सीए अर्जुन लाल मुंदड़ा के नाती काशीपुरी, भीलवाड़ा निवासी 5 साल के पार्थ सोनी का श्रीराम स्तुति पर म्यूजिक एल्बम 19 जुलाई को रिलीज होगा। पार्थ बचपन से ही धार्मिक प्रवृत्ति के साथ ही गौ सेवा, भजन, मंत्रोच्चार और डांस के साथ क्रिएटिविटी प्रस्तुतियां करता आ रहा है। इन्ही गतिविधियों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ है। 
नवरत्ना चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी एवं भारतीय सद्भावना मंच के राष्ट्रीय सलाहकार सीए डॉक्टर अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि पिता पुनीत और माता खुशबू संयुक्त परिवार में रहते हुए पार्थ की रूचि को देखते हुए उसे प्रोत्साहित करते आ रहे हैं। उसी की म्यूजिक व भगवान श्रीराम में रुचि को देखते हुए श्रीराम स्तुति पर एल्बम नवीन राव के मार्गदर्शन में बनाई। जिसका विमोचन 19 जुलाई को संगम ग्रुप भीलवाड़ा के चेयरमैन रामपाल सोनी के मुख्य आतिथ्य, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कोषाध्यक्ष राजकुमार कालिया की अध्यक्षता, आरएसएस के विभाग प्रचारक दीपक, संगम इंडिया लिमिटेड के एमडी एसएन मोदानी, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के महामंत्री प्रदीप लड्ढा, रंजन ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर पीएम बेस्वाल और आरसीएम ग्रुप के प्रकाश छाबड़ा अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE