खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को सांय 5 बजे आयोजित होगी। इस बैठक में सभी जिला अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समस्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी समस्त कलेक्टर कार्यालय सभागृह में उपस्थित रहेंगे। जबकि जनपद स्तरीय अधिकारी तहसीलदार, एसडीओ कृषि, एसडीओ पीएचई, सीईओ जनपद, सीडीपीओ, बीएमओ, बीईओ, बीआरसी, बीपीएम बीसी एनआरएलएम और जेएसओ अपने-अपने जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद कार्यालय सभागृह से गुगल मीट से जुडे रहेंगे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी अपने क्षेत्र एवं विभाग की अद्यतन जानकारी भी साथ में रखेंगे।