देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने माता टेकरी पर धुनि मार्ग पर पौधारोपण किया। माता टेकरी घुनि मार्ग का निरीक्षण कर कलेक्टर गुप्ता ने एसडीएम एवं टेकरी प्रशासक टी प्रतिक राव को पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग करने एवं बाउंड्री वाल को ऊंची करने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। माता टेकरी धुनि मार्ग पर अन्य नागरिकों ने भी पौधारोपण किया। इस दौरान तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव, एसडीएम फॉरेस्ट संतोष शुक्ला सहित अन्य अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे