नीमच। नवीन षिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है, ऐसे में षासन द्वारा ’’स्कूल चलें हम अभियान’’ चलाया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के तारापुर निवासी जादूगर ढोंढूराम ने षासकीय मीडिल स्कूल दडौली में विद्यार्थियों को साक्षरता, अंधविष्वास, रूढिवादिता, माता पिता एवं गुरू का जीवन में महत्व आदि विषयों पर ज्ञानपरक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्हें समय की कद्र करना, विद्यालय समय से पूर्व तैयार होकर जाना आदि छोटी-छोटी जानकारियों से अवगत कराकर प्रेरित किया एवं उन्हें जादू के खेल दिखाए। जिसकी विद्यालय स्टॉफ एवं सरपंच ने प्रषंसा की।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रवीण नागौरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रधान अम्बालाल मेघवाल, षिक्षिका ज्योतिबाला नागरिया, षिक्षिका वर्षा टेलर, षिक्षिका ललिता वर्मा, अतिथि षिक्षिका प्रेमलता राठौर एवं निजामुद्दीन गौरी सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।