मनासा। सोमवार को सुबह 11 बजे स्कूल चले अभियान के तहत देवरी खवासा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीहोर से सीधा लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से सभी बच्चों को दिखाया गया। शिक्षा के क्षेत्र में ओर अधिक बढ़ावा देने के के लिए बच्चों के पालको को जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य देवीलाल, प्रियंका चंद्रावत, कमलेश सिहार, हेमलता शर्मा, मदनलाल सेन, कमलेश गुर्जर, राजू कारपेंटर सहित बच्चो की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का लाइव कार्यक्रम देखा गया।