मंदसौर। अटल बिहारी बाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल निर्देशन में मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन हेतु द्वितीय चरण में जिले के प्रत्येक विकासखंड से पुनः 15 इंटर्न ( जनसेवा मित्र ) की नियुक्ति 18 जुलाई से 20 जुलाई 2023 तक जिला स्तर पर साक्षात्कार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीजी कॉलेज मंदसौर में की जाएगी। साक्षात्कार चयन प्रक्रिया ब्लॉक मंदसौर के लिए 18 जुलाई को, ब्लॉक सीतामऊ एवं मल्हारगढ़ के लिए 19 जुलाई को एवं ब्लॉक गरोठ एवं भानपुरा के लिए 20 जुलाई 2023 को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक की जाएगी।