नीमच। शहर सहित जिलेभर में आज सोमवार को भीषण गर्मी पड़ रही थी। सूरज के तीखे तेवर व तेज उमस से लोग परेशान हो रहे थे। इसी बीच शाम को एकाएक मौसम बदला और आसमान में बादलों ने डेरा जमाया। कुछ ही देर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर बारिश का पानी बह निकला। जिला मुख्यालय के अतिरिक्त ग्रामीण अंचल से भी बारिश के समाचार प्राप्त हुए। वहीं मौसम विभाग ने भी जिले में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।
नीमच जिले की औसत बारिश 32.5 इंच है। गत वर्ष 17 जुलाई की अवधि तक जिले में औसत 6.2 इंच बारिश हुई थी। जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 13 इंच तक पहुंच चुका है। विगत 24 घंटे में भी जिले में 0.5 इंच तक बारिश रिकार्ड की गई है।