चित्तौड़गढ़। वित्तीय समावेशन एवं नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए डाक निदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ मण्डल मे दो दिवसीय GROW Fusion Camp का आयोजन किया जा रहा है।
अधीक्षक डाकघर, गोपाल लाल शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक 19 जुलाई 2023 को चित्तौड़गढ़ मण्डल के भाभानगर, कपासन, बड़ीसादडी व धरियावद एवं 20 जुलाई 2023 को गंगरार, आकोला, निम्बाहेड़ा व प्रतापगढ़ उपडाकघर मे प्रयूजन केंपों का आयोजन किया जाएगा। प्रयूजन कैंप के अंतर्गत पोस्ट ऑफिस की विभिन्न योजनाओ बचत बैंक, पाँच वर्षीय आवृति खाते, (एक, दो, तीन व पाँच वर्षीय) सावधि खाते, महिला सम्मान बचत पत्र किसान विकास पत्र, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, पीपीएफ खाते, राष्ट्रीय बचत पत्र, मासिक आय योजना खाते, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, आईपीपीबी प्रीमियम खाते आदि योजनाओं को एक ही कैंप के माध्यम से आमजन तक पहुंचाकर आमजन को लाभान्वित करना है।
शर्मा ने महिला सम्मान बचत पत्र के बारे मे बताया कि कोई भी बालिका या महिला अधिकतम दो लाख रुपये तक महिला सम्मान बचत पत्र मे जमा करा सकेंगी जिसमे 7.5 फीसदी की दर से त्रेमासिक आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाएगा। उक्त खाता चित्तौड़गढ़ मण्डल के किसी भी डाकघर मे खुलवाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त डाकघर की सभी बचत बैंक योजनाओं में दिनांक 01 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023 की तृतीय तिमाही की ब्याज दरों में व्यापक बदलाव किया गया है जिसमे वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2 प्रतिशत, पाँच वर्षीय आवृति खाते मे 6.5 प्रतिशत, एक वर्षीय सावधि खाते में 6.9 प्रतिशत दो व तीन वर्षीय सावधि खाते मे 7.0 प्रतिशत, पाँच वर्षीय सावधि खाते मे 7.5 प्रतिशत, किसान विकास पत्र मे 7.5 प्रतिशत, लोक भविष्य निधि खाते मे 7.1 प्रतिशत, राष्ट्रीय बचत पत्र में 7.7 प्रतिशत, मासिक आय योजना खाते मे 7.4 प्रतिशत सुकन्या समृद्धि खाते मे 8.0 प्रतिशत ब्याज दरे निश्चित की गई है।
डाक विभाग वर्तमान मे बचत बैंक खातों में अनेक सुविधायें प्रदान कर रहा है जैसे एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग तथा खाताधारकों को डाकघर बचत बैंक खाते से अन्य बैंक खातों मे राशि ट्रान्सफर करने हेतु RTGS/NEFT जैसी महत्वपूर्ण सुविधाये भी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार डाकघर बचत बैंक खाते के माध्यम से DBT लाभार्थी भी अत्याधुनिक बैंकिंग सेवा का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकते है।