BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 6:22 pm
BIG NEWS : ग्राम सावन में मना विकास पर्व, 16 लाख के विकास कार्यो का नीमच विधायक परिहार ने किया लोकार्पण भूमिपूजन, पढ़े रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच । ग्राम सावन स्थित पंचायत भवन में विकास पर्व के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में उनके करकमलों से 16 लाख की लागत के विकास कार्यो जिसमे 12 लाख की लागत से लसुडी तंवर मार्ग सुदूर सड़क एवं भादवा माताजी मुख्यमार्ग से अमृत सरोवर तक पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, आज भाजपा विकास का पर्याय बन चुकी है। चहुओर विकास कार्य हो रहे हैं, सड़कों का जाल फेल रहा है। सावन गांव के विकास के लिए हमने भरपूर प्रयास किया है और यहां के विकास में कोई कमी नहीं आने दी। भादवा माता एवं आसपास के क्षेत्र में बांधों के निर्माण से यहां के जमीनों की अच्छी कीमत हुई है। चहुंओर खेती का रकबा बढ़ने से किसान खुश है। नीमच के आसपास औद्योगिक क्षेत्र बनने से सैकड़ों लोगों को रोजगार से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा एमएसएमई द्वारा दिए जा रहे हैं लोन के माध्यम से भी कई युवाओं ने स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार मुहैया करवाया है। नवीन मंडी सें किसानों को फसल विक्रय की सुविधा मिली है। कांग्रेस ने केवल कोरे वादे किए झूठे वादे के आधार पर सरकार बनाई और वचन पत्र में किए किसी भी वचन को निभाने में असफल रहे। फिर से नया वादा लेकर आ रहे लेकिन आप सब जनता काफी समझदार है वे जानते हैं हमने जो कहा है वह किया है और आगे भी करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, सांसद प्रतिनिधि सत्यनारायण गोयल, सरपंच जितेंद्र माली, महामंत्री नवल सुरावत, शुभम शर्मा, कुशल पाटीदार, गोविंद भारद्वाज, मोहन शर्मा, सुनील पाटीदार, लाला सेन, विजय बगड़ा, उपसरपंच प्रहलाद चौधरी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE