BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 6:51 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री ने किया पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, नीमच में स्कूल चले हम अभियान का भी हुआ शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कई ऐसे क्षेत्र है, जंहा बच्चे शिक्षा से वंचित है या फिर जन-जागरूकता की कमी के कारण स्कूल नहीं जाते है। ऐसे में बच्चें समाज और दुनिया की मुख्य धारा से जुड़ नहीं पाते और उनका बौद्धिक विकास नहीं हो पाता। प्रत्येक बच्चें को पढ़ाना बहुत जरुरी है, इससे बच्चें की सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है और उसमे बौद्धिक विकास, कौशल ज्ञान विकसित होता है. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मध्यप्रदेश शासन ने सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत सोमवार को की है। इसी कड़ी में नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय सहित सीएम राइज एवं शा.उ.मा.वि.क्रमांक-2 विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग-अलग विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, विधायक दिलीपसिंह परिहार और कलेक्टर दिनेश जैन शामिल हुए।

इस दौरान शाजापुर से मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इस मौके पर कलेक्टर दिनेश जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने स्कूल सत्र प्रारंभ होने के साथ ही स्कूल चले हम अभियान की शुरुआत की है। शासन की कोशिश है,कि जो बच्चे विद्यालय आ रहे हैं, उनका अच्छे से पठन-पाठन हो और जो बच्चे स्कूल जाने से वंचित हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं उनको भी विधिवत एडमिशन करा कर उन्हें भी शिक्षा सत्र से जोड़ा जाए।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पहले सीएम राइस स्कूल का उद्घघाटन किया है। भविष्य मे प्रदेश के अन्‍य जिलों में आधुनिक स्कूल देखने को मिलेगें। उन्होंने कहा , कि अगले एक साल मे जिले को भी नवीन सीएम राइस स्कूल की सौगात मिलेगी। सोमवार को जिले के विभिन्न स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम मे बच्चों के साथ ही परिजनों को भी बुलाया गया और सीधा संवाद स्थापित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE