BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 7:01 pm
REPORT : नीमच में योग शिविर में शामिल हुए म.प्र.योग आयोग के अध्‍यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, बोले- अब स्‍कूलों में भी दी जायेगी योग की शिक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। म.प्र.योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा अपने एक दिवसीय दौर पर नीमच आए। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इसीक्रम में सोमवार को प्रातरूनीमच के गांधी वाटिका पहुंचे। जहां योग शिविर में उन्होंने बतौर प्रशिक्षक भाग लिया और मौजूद लोगों को योग क्रियाओं के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा, कि योग भारतीय दर्शन की विरासत हैं।यूएनओ में योग के प्रस्ताव पर 177 देशों ने सहमति जताई थी। योग की शिक्षा अब विदेशों में भी दी जा रही है। कई देश अपने यहां योग को महत्व दे रहे हैं। बता दें, कि शुभ प्रभात योग मंडल के रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे शर्मा के पहुंचने पर मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 

 म.प्र. योग आयोग के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा, कि योग के पाठ्यक्रम में शामिल होने से बच्चों का ना सिर्फ शारीरिक विकास होगा, बल्कि मानसिक विकास भी होगा। योग किसी धर्म विशेष या संप्रदाय विशेष का नहीं हैं, बल्कि सभी के लिए हैं। सभी स्कूलों और मदरसों में योग की पढ़ाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा, कि मुख्यमंत्री ने विश्वास के साथ-साथ योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग का गठन किया हैं। योग शारीरिक और मानसिक विकास करने में काफी सक्षम है। योग को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इसी के साथ प्रदेश के सभी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ साथ योग की शिक्षा भी दी जाएगी। शर्मा एवं कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय नीमच में योग के कार्यक्रम में भाग लिया। यहां  शर्मा ने विद्यार्थियों को योग के विभिन्‍न आसनों के बारे में विस्‍तार से बताया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE