नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच की पेंशन शाखा प्रभारी सुनिता राय ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि शासन की विभिन्न पेंशन योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, कल्याणी पेंशन सहित विभिन्न पेंशन प्राप्त करने वाले हितग्राही 30 जुलाई तक कियोस्क सेन्टर पर मोबाईल, आधार कार्ड व समग्र आईडी के साथ जाकर आवश्यक रूप से ई-केवायसी करवा लें। जिन पेंशन हितग्राहियों की ई-केवायसी 30 जुलाई तक नहीं हो पायेगी उन्हें आगामी माह पेंशन प्राप्त करने में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।