नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच की जलकल शाखा के प्रभारी ओ.पी. परमार ने एक प्रेसनोट में बताया कि नगरपालिका की जलकल सभापति छाया जायसवाल के मार्गदर्शन में नगरपालिका की जलकल शाखा के कर्मचारी जलकर के बकायादारों की बकाया राशी जमा करने बकायादारों के घर-घर पहँुच रहे हैं। समस्त बकायादार जलकर की बकाया राशी घर पहँुचने वाले कर्मचारियों को या नगरपालिका की जलकर शाखा में 31 जुलाई तक आवश्यक रूप से जमा करवा दें। 31 जुलाई तक जलकर की बकाया राशी जमा नहीं होने पर नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में बकायादारों के नल संयोजन विच्छेद करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जावेगी।
परमार ने प्रेसनोट में कहा कि नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा शहर के नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने प्रतिमाह लाखों रूपये विद्युत खर्च, संधारण खर्च व कर्मचारियों पर खर्च किये जा रहे हैं। किन्तु देखा जा रहा है कि नल संयोजनधारी समय पर जलकर की राशी जमा नहीं करवा रहे हैं और अनेक बकायादारों ने जलकर की बकाया राशी बरसों से जमा नहीं कराई है। ऐसी स्थिति में अगर बकायादार 31 जुलाई तक जलकर की बकाया राशी जमा नहीं कराते हैं तो नगरपालिका को नल संयोजन विच्छेद करने जैसी कार्यवाही करने को मजबूर होना पड़ेगा।