BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 17, 2023, 7:31 pm
KHABAR : रहवासियों को नहीं मिल रहा पीने का पानी, कीचड़ में रहवासियों के साथ धरने पर बैठी वार्ड 44 पार्षद, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास | वार्ड में पीने के पानी की समस्या के चलते वार्ड क्रमांक 44 की भाजपा पार्षद प्रमिला रामचरण पटेल स्थानीय रहवासियों के साथ नागदा निर्माणधीन पुल के पास कीचड़ में धरने पर बैठ गई।करीब दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलते ही निगम के क्षेत्रीय जलकर इंचार्ज व सड़क बनाने वाले ठेकेदार के लोग मौके पर पहुंचे और फूटी लाईन को शीघ्र ठीक करवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद पार्षद ने रहवासियों के साथ धरना समाप्त किया। इस दौरान मार्ग पर दोनों और वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई।दरअसल पालनगर व नागदा में इन दिनों सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क के कार्य के चलते पिछले एक सप्ताह पहले से नगर निगम की पाइप लाइन लीकेज हो गई। जिसके कारण वार्ड क्रमांक 44 के अंतर्गत आने वाले नागदा क्षेत्र के रहवासियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है।पार्षद प्रतिनिधि रामचरण पटेल ने बताया कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिलने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों में काफी आक्रोश है। रोज हम पानी के लिए फोन लगा रहे हैं।ठेकेदार बोलता है कि नगर निगम इसे ठीक करवाएगा और नगर निगम इंचार्ज द्वारा कहा जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा लाइन सही करवाई जाएगी। मैं वार्ड का प्रतिनिधि हूं तो जनता मुझे परेशान कर रही है। इस कारण हमें यहां कीचड़ में बैठना पड़ा पानी के लिए। लगभग 20 दिन हो गए पाइप लाइन टूट हुए । बावजूद इसके संबंधित अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।इधर, क्षेत्रीय नगर निगम जलकर इंचार्ज बहादुर पटेल ने बताया कि धरना खत्म हो गया है। फिलहाल टैंकर के माध्यम से लोगों को पानी सप्लाई कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE