नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जावद, रूपारेल जावद जिला नीमच में कल 18 जुलाई को प्लेसमेंट केम्पस ड्राईव प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सुजुकी मोटर्स अहमदाबाद (गुजरात) की सम्मिलित हो रही है। जिसमें फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मेकेनिक, डीजल मेकेनिक, ट्रेक्टर मेकेनिक, पेंटर आदि ट्रेड से 2017 से 2022 तक के आईटीआई उत्तीेर्ण 18 से 24 वर्ष आयु सीमा के पुरूष उम्मीदवार रिजयूम एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकते है।