नीमच। बेबी ऑफ वर्षा-दशरथ निवासी तिनकीयाखेड़ी तहसील नीमच जिला नीमच का जन्म निजी अस्पताल नीमच में 9 मई 2023 को हुआ था। इस बेबी का वजन मात्र 0.934 कि.ग्रा था। उसके बाद बेबी को एस.एन.सी.यू नीमच जिला अस्पताल में एडमिट किया गया। उसका लगातार 65 दिन तक उपचार एस.एन.सी.यू में पदस्थ चिकित्सकों व स्टाफ नर्सिंग ऑफिसर द्वारा किया गया। इतने कम वजन के बेबी का बचना मुश्किल रहता है, पर चिकित्सकों व स्टाफ के अथक प्रयास से ये बेबी सफलता पूर्वक डिस्चार्ज होकर 13 जुलाई 2023 अपने घर गया है। बेबी के परिजनों ने एस.एन.सी.यू चिकित्सक व स्टाफ का आभार माना है।