मोरवन। शासन के निर्देशानुसार स्कूल चले हम अभियान को जन आन्दोलन में परिणित करने की दृष्टि से समीपस्थ शासकीय मावि भोजपुरा में जनसमुदाय की सहभागिता से भविष्य से भेंट कार्यक्रम जनप्रतिनिधी रामदेव बजाड़ पंच, एवं अर्जुन गुर्जर एसएमसी अध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जनप्रतिनियों द्वारा माँ सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत 11 बजे से संचार माध्यम से उद्बोधन सुनाया गया।
उक्त कार्यक्रम में शाला स्टॉफ के शिक्षक बीएल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील, प्रेमलाल, जनप्रतिनिधी मांगीलाल गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लालसिंह जाट द्वारा किया गया एवं आभार की गोविन्द प्रसाद माध्यामिक शिक्षक द्वारा प्रकट किया गया। तत्पश्चात छात्रों को विशेष भोजन कराया गया। विशेष भोजन के पश्चात अभिभावक-शिक्षक बैठक सम्पन्न हुई। जिसे शाला हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए। गए।