उज्जैन | सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल प्रजा का हाल-चाल जानने निकले नगर भ्रमण पर,चंद्रमौलेश्वर रूप मे बाबा महाकाल ने दिए भक्तो दर्शन....
धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है... सावन के द्वितीय सोमवार पर बाबा महाकाल की पहली सवारी निकली जिसमें बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले.. बाबा महाकाल को मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया... इसके बाद बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले जिसमें पुलिस घुड़सवार ,पुलिस बैंड ढोल मजीरे आकर्षक का केंद्र रहे।