केशोरायपाटन | कस्बे में सुबह से ही दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चर्मण्वती नदी मे स्नान किया सावन मास की सोमवती अमावस्या के साथ-साथ हरियाली अमावस्या पर चर्मण्वती नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर नदी तट पर विशेष विष्णु अवतार भगवान श्री केशव के दर्शन किए इस दिन दानपुण्य ओर स्नान का विशेष महत्व होने से अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का पवित्र स्नान के लिए चर्मण्वती नदी पर आना शुरू हो गया था जो शाम तक चलता रहा। वस्त्र, अन्न व फल दान कर पशुओं को चारा डाला मंदिर परिसर में महिलाओं ने सोमवती अमावस्या की कथा सुनकर तुलसी और वट वृक्ष की पूजा की केशव मंदिर मैं विशेष शृंगार धराया गया।श्रद्धालुओ नंगे पैर मंदिर की परिक्रमा करते रहे। वाहनों की रेलम पेल से नदी और केशव मंदिर मार्ग पर बार-बार जाम के हालात बनते रहे पुलिस ने व्यवस्था के लिए चंबल नदी, केशव मंदिर पर मार्ग पर केशव मंदिर पर जवान तैनात किए। व्यस्त चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी जाम में फंसे वाहनों को निकालने में लगे रहे।