कटनी। सेंट्रल पार्किंग सुभाष चौक से लेकर स्टेशन रोड तक की अलग करने का निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया लेकिन शहर के आला अधिकारी इसे लागू नही करा पा रहे आलम यह है कि बस कागजों में खानापूर्ति की औपचारिकता निभाते हुए सभी अधिकारियों ने अब चुप्पी साध ली है तो वहीं यातायात विभाग सेंट्रल पार्किंग में लगे वाहन अलग करने की उपचारिकता मैं लगा हुआ है दरअसल यह पूरा मामला शहर के बीचो-बीच सेंट्रल पार्किग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है जो दो सप्ताह पहले आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के बीचो-बीच लग रहे वाहन अलग करने का निर्णय लिया गया इस तरह के निर्णय से अब व्यापारियों में भी पार्किंग को लेकर रोष नजर आ रहा है। इसका मुख्य कारण पार्किंग व्यवस्था नही होना बताया जा रहा है। ऐसे निर्णय लेने से पहले अधिकारियों को वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था करने की आवश्यकता करनी थी लेकिन इसका कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया गया और निर्णय भी हो जाता है।अब आलम यह है कि व्यापारी अपने वाहन सेंट्रल पार्किंग में ही खड़ा करने पर मजबूर हो रहे हैं वहीं यातायात प्रभारी सेंट्रल पार्किंग में लगे वाहन को अलग करने के लिए विगत 10 दिनों से अलाउंस करा रहे हैं नहीं तो चालानी कार्यवाही से वाहन मालिकों को गुजरना पड़ेगा यातायात नियमों के तहत जागरूकता को लेकर यातायात प्रभारी यमराज के भेष लिए मानव को लेकर लोगों को यातायात के नियम से भी जागरूक काराने की मुहिम में लगे हुए है और सुगम यातायात बनाने के लिए सेंट्रल पार्किंग को अलग करने मानव बन यमराज द्वारा कहा जा रहा है वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए सीट बेल्ट जरूर बांधे शहर में धीमी गति से वाहन चलाएं और सेंट्रल पार्किंग में गाड़ी को अनावश्यक खड़ा ना करें अब सवाल उठता है वाहन पार्किंग का तो अमूमन शहर के छोटे से लेकर बड़े व्यापारी की दुकान के सामने अनावश्यक दुकान के बाहर तीन फुट अतिक्रमण किए हुए हैं अगर उसे अलग कर दिया जाए तो वाहन दुकान के सामने पार्किंग बना लगाए जा सकते हैं। जब यातायात प्रभारी राहुल पांडे से वाहन पार्किंग की बात की गई तो उन्होंने क्या कहा आप खुद उनकी जुबानी सुने।