BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 11:49 am
KHABAR : थाना प्रभारी से लगाई दहेज प्रताड़ना से प्रताड़ित पुत्री के लिए न्याय की गुहार, पीड़िता ने सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नीमच तहसील के ग्राम दारू निवासी ओमप्रकाश पिता भगवान लाल रेगर ने बघाना थाना प्रभारी अजय सारवान को ज्ञापन सौंपकर दहेज प्रताड़ना से पीड़ित पुत्री प्रियंका के मामले में निष्पक्ष कानूनी जांच की मांग की। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में उलेखकर बताया गया कि ओमप्रकाश रेगर की पुत्री प्रियंका का 7 वर्ष पूर्व समाज जनों की उपस्थिति में समझौता हुआ था लेकिन 1 वर्ष बाद ही पुत्री प्रियंका को दहेज को लेकर वापस परेशान किया जाने लगा था। पुत्री प्रियंका के ससुराल पक्ष के मदनलाल ,राहुल, नारायण द्वारा प्रकरण को वापस लेने के संबंध में भी लड़ाई झगड़ा मारपीट की इसके संबंध में भी प्रार्थी द्वारा प्रकरण दर्ज करवा रखा है। दामाद राहुल द्वारा दूसरा विवाह कर लिया गया है और एक पुत्र का पिता भी बन गया है किंतु राहुल द्वारा उसके ससुराल जनों द्वारा प्रार्थी व परिवार जनों को प्रताड़ित किया जा रहा है तथा समाज से बाहर करने के लिए समाज के कुछ व्यक्ति भेरूलाल पिता कालू लाल निवासी डगला खेड़ा चित्तौड़गढ़, चंपालाल निवासी अरनिया माली ,ताराचंद निवासी बड़ा बोरखेड़ी ने प्रार्थी पर प्रकरण दर्ज कराया था । उनको वापस लेने हेतु भी दबाव बनाया जा रहा है तथा समाज के कार्यक्रम में अपमानित किया जाता रहा है दहेज का केस क्यों लगाया उसका धर्म समाज में देने के लिए मजबूर किया जा रहा है  इस कारण प्रार्थी द्वारा प्रार्थी के परिवार को विगत 6 वर्षों से जान माल का खतरा बना हुआ है जिसके डर से परिवार को अकेला कहीं भी छोड़ कर आना जाना नहीं कर सकते हैं परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है ।यदि समय रहते बघाना थाना पुलिस विभाग द्वारा कानूनी कार्यवाही नहीं की गई तो प्रार्थी द्वारा परिवार सहित आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE