BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 11:58 am
KHABAR : शासकीय हाई स्कूल बघाना में स्कूल चलो हम अभियान में विद्यार्थियों का किया सम्मान, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का दिखाया सीधा प्रसारण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शासकीय हाई स्कूल बघाना में 17 से 19 जुलाई तक मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम में 7 वॉलिंटियर का पंजीयन किया गया था शाला परिवार द्वारा सभी का सम्मान किया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रामलाल ग्वाला यशपाल आर्य बंटी महेश मूलचंदानी जगदीश गर्ग सुभाष बिंदल लालचंद सिंगल कौसर हुसैन पवन गर्ग आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। 
कार्यक्रम में महेश मूलचंदानी व यशपाल बंटी आर्य ने स्कूल चलो अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र का कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसके लिए हम सभी अपने आसपास के बच्चों से बातचीत करें और उनका विद्यालय जाना सुनिश्चित  करवाएं । उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को समय-समय पर प्रोत्साहन के लिए सम्मानित करना  राष्ट्र सेवा के समान कार्य है।इसअवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए विभिन्न  कार्यक्रम आयोजित किए गए ।सभी बच्चों को नियमित शाला आने प्रवेशी बच्चों को शाला में प्रवेश हेतु पूर्ण रूप से सहयोग का विश्वास दिलाया इस अवसर पर यशपाल बंटी आर्य द्वारा  कक्षा दसवी के सूरज पिता हरिओम को  ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित होने के लिए 500 नगद एवं दो फुटबॉल पार्षद प्रतिनिधि द्वारा 500 नगद लालचंद सिंहल द्वारा 500 सम्मान स्वरूप प्रदान किए गए अन्य सभी को भी सहयोग करने की घोषणा की गई स्कूल चले हम कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में प्राचार्य आरके शर्मा, शिक्षक श्रीपाल जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु मोदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनोहर लाल शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में दोनों जन शिक्षक आशीष गहलोत व कुलदीप झोक्रिया की सहभागिता भी उल्लेख नहीं रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE