BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : जिले का गांव मृगपुरा और जमीन का बंटवारा, जब चचेरे भाइयों ने चलाई गोलिया तो मची अफरा तफरी, फिर दौड़े सरकारी वाहन, जानिए किसको लगी गोली, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। जिले में जमीनी विवाद को लेकर बीती रात एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और एक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सरायछोला थाना क्षेत्र स्थित मृगपुरा गांव के लालाराम का पुरा की है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। गोलीबारी की खबर लगते ही सरायछोला थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मृतक व घायल को वाहन में रखा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।पुलिस आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 


जानकारी के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मृगपुरा गांव के लालाराम का पुरा निवासी रमेश परमार का जमीन के बंटवारे को लेकर अपने चचेरे भाइयों से विबाद चल रहा था। बताते है कि, बुआ की जमीन के लिए रमेश व उसके  चचेरे भाई अपना हक जता रहे थे। इसको लेकर पहले भी दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हो चुका है। बीती रात इसी बात को लेकर दोनों परिवार एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई फायरिंग में रमेश के सीने में गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उधर दूसरे पक्ष की ओर से एक युवक के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। गोलीबारी की खबर लगते ही सरायछोला थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस मृतक व घायल को वाहन में रखा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पीएम के लिए मोरचुरी में रखा गया है। कल मंगलवार की सुबह पीएम किया जाएगा। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। थाना प्रभारी अविनाश राठौर का कहना है कि, मृगपुरा गांव में मर्डर होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की भूमिका सदिग्ध है। अभी आरोपियों के नाम सामने नहीं आये है। उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE