रतलाम। आलोट विधानसभा से जहां पर 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर उज्जैन आलोट सांसद अनिल फिरोजिया एवं पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कल सोमवार को आलोट विधानसभा क्षेत्र के गांव सरसी पहुंचे जहां सबसे पहले कार्यकर्ताओं के साथ सांसद जन जन की आस्था के केंद्र कहे जाने वाले सरसी के राजा हनुमान के दरबार में जहा फिरोजया ने राजा हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात बस स्टैंड चौराहे पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया वही सरसी के लम्बे समय से जुडे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सांसद से दूरी बनाते हुए नजर आए एवम नाराजगी जाहिर की जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें सांसद के दौरे की कोई जानकारी नहीं मिली जब कि हम लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते आ रहे हैं जब इस बात की भनक पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत को पड़ी तो उन्होंने रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश की तत्पश्चात सांसद अनिल फिरोजिया ने सरकार की योजना की जानकारी देते हुए बताया और आयुष्मान भारत योजना का जिक्र किया और कहा कि इस योजना से देश में गरीब वर्ग को फायदा हुआ है वह नि.शुल्क अपना 5 लाख तक का इलाज करवा पा रहे हैं।
वही तत्पश्चात वे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे निरीक्षण पर भूतड़ा पहुंचे जहां पर तारीफ करते हुए सांसद ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के लोग सीधे दिल्ली मुंबई से जुड़ जाएंगे। व्यापार और उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।