पिपलिया मंडी। मध्यप्रदेश में विगत दिनों विधानसभा में पारित अनुपूरक बजट में मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करोड़ो रुपए की सौगात देते हुए पिपलियामंडी, मल्हारगढ़, बूढ़ा सहित धुंधड़का मंडल विभिन्न मार्गों सहित नाहरगढ़ से बिल्लोद मार्ग पर शिवना नदी पर उच्चस्तरीय पुल की लगभग पंद्रह करोड़ पचास लाख रुपए की मंजुरी मिल गई है जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह की लहर छाई और विकास पर्व के अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बालागुड़ा के सरपँच प्रतिनिधि प्रकाश पाटीदार, भाजपा युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी निलेश शुक्ला, नरेंद्र पाटीदार, रामसुख पाटीदार, धनसुख पाटीदार, सुनील पाटीदार, पुखराज पाटीदार, भागीरथ पाटीदार, लालूराम, मेगवाल,सुनील सेन भूपेन्द्र गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया साथ ही कामलिया के पूर्व सरपंच फूलसिंह चौहान के निवास स्थान पर जगदीश देवड़ा का आतिशबाजी कर पुष्पमाला पहनाकर शाल श्रीफल के साथ मिठाई खिला कर भव्य स्वागत किया इस दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैयालाल पाटीदार, जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय रत्नावत, भाजपा बूढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राणा, जनपद सदस्य भेरूलाल भाटी आक्यापालरा, विकास जैन बिल्लोद, दिलीपसिंह जी आरडी, शरद जी जैन, भाजपा युवा मोर्चा बुढ़ा मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, ढाबला सरपंच विकास पोरवाल, कामलिया पूर्व सरपंच फूलसिंह जी, सज्जन सिंह, प्रहलाद डांगी, उमेंद्र सिंह, पप्पू सोनी, रमेश काका, मांगू भारती, समरथ, सुनील शर्मा, शांतिलाल शर्मा, पिंटूसिंग, हरीश पाटीदार सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपको बता दे कि विधानसभा में पारित अनुपूरक बजट में मंदसौर जिले सहित मल्हारगढ़ विधानसभा में पारित हुए मार्ग सहित पुल के नाम रू- नाहरगढ़ से बिल्लोद मार्ग पर ( शिवना नदी) उच्चस्तरीय पुल जो कि लगभग 15 करोड़ 75 लाख रुपए से बनाई जाएगी साथ ही पहेड़ा मगरा से पिपल्या विशन्या (व्हाया कचनारा-नारायणगढ़ रोड़), तखतपुर से सोनगरा पहुंच मार्ग, रातीखेड़ा से रानीखेड़ा (व्हाया भाटपिपल्या, कटक्या), लच्छाखेड़ी से इशकपुरा - बांसखेड़ी फन्टा पहुंच मार्ग (व्हाया रठाना), बरखेड़ा देव डुगंरी से चंगरी (व्हाया -4 लाईन नीमच रोड़), नारायणगढ़ से हरसौल चौड़ीकरण, नारायणगढ़ से पिपल्या विशन्या मार्ग चौड़ीकरण, बेलारा से साबाखेड़ा पहुंच मार्ग, बोरखेड़ी से सुदवास पहुंच मार्ग, लामगरी से नगरी पहुंच मार्ग, बालागुड़ा से मुण्डाकोषा व्हाया नौगांवा पहुंच मार्ग, फोरलेन से श्रवण महादेव मंदिर खिलचीपुर मार्ग लगभग कुल मार्ग की लंबाई 47.00 किलोमीटर कुल लागत - 72 करोड़ 75 लाख रुपए की मंजूरी मिली।