गुना। नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा कलेक्टर गुना श्री फ्रैंक नोबेल को भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन के लिए भूमि सम्मान अवार्ड दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से गुना अवार्ड टीम में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी पांडे, तहसीलदार गुना शहर गौरीशंकर बैरवा, राजस्व निरीक्षक कैलाश नारायण साहू गुना नगर, पटवारीगण साकिब खान भू-अभिलेख गुना, प्रवेंद्र राणा तहसील कुंभराज कु. सजल राठौर बमोरी उक्त सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित रहे। देश के शीर्ष 75 जिलों में से 15 जिले मध्यप्रदेश के है जिसमें गुना जिले को भी भूमि सम्मान अवार्ड भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय भूमि संसाधन विभाग द्वारा प्रदान किया गया।