देवास। पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा द्वारा एक ऑडियो में दिग्विजय सिंह पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था जिसको लेकर पार्षद दीपेश कानूनगो ने मध्य प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल को पत्र लिखा है और कहा है कि सज्जन वर्मा द्वारा धर्मगुरु पर भी टिप्पणी की गई थी और दिग्विजय सिंह पर टिप्पणी की गई है जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है। वही दीपेश कानूनगो द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर लेकर आज पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि वह नादान बच्चा है हमारी पार्टी का है मैं तो उसे माफ करूंगा और उसने अपनी भावनाएं व्यक्त की है सबको अपनी भावना व्यक्त करने की आजादी है।